[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस-खाटू मार्ग पर बस-कार की टक्कर:लाखनी मोड़ के पास हादसा, कोई हताहत नहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

रींगस-खाटू मार्ग पर बस-कार की टक्कर:लाखनी मोड़ के पास हादसा, कोई हताहत नहीं

रींगस-खाटू मार्ग पर बस-कार की टक्कर:लाखनी मोड़ के पास हादसा, कोई हताहत नहीं

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

खंडेला : रींगस-खाटू मार्ग पर लाखनी मोड़ के पास एक रोडवेज बस और कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई और कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, खाटूश्यामजी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार को सामने से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मारी। यह बस जयपुर से खाटू श्याम जी की ओर जा रही थी और श्रीमाधोपुर डिपो की बताई गई है।

टक्कर के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और यातायात को सामान्य करवाया। थानाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। प्राथमिक जांच में दुर्घटना का कारण वाहन ड्राइवरों की लापरवाही सामने आई है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Related Articles