[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रानोली में टायर फटने से कलर से भरी पिकअप पलटी:NH-52 पर हादसा, चालक सुरक्षित, लाखों का कलर फैला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

रानोली में टायर फटने से कलर से भरी पिकअप पलटी:NH-52 पर हादसा, चालक सुरक्षित, लाखों का कलर फैला

रानोली में टायर फटने से कलर से भरी पिकअप पलटी:NH-52 पर हादसा, चालक सुरक्षित, लाखों का कलर फैला

रानोली : राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-52 पर गुरुवार सुबह एक पिकअप वाहन का टायर फटने से वह पलट गया। यह घटना बस स्टैंड पुलिया के पास हुई। हादसे में चालक सुरक्षित बच गया। जानकारी के अनुसार, पिकअप चालक जयपुर से सीकर की ओर कलर की बाल्टियां भरकर जा रहा था। सुबह करीब साढ़े 6 बजे रानोली पुलिया के पास अचानक पिकअप का टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

पिकअप पलटने के बाद हाईवे पर चारों तरफ कलर फैल गया। गाड़ी में रखी सफेद कलर की सभी बाल्टियां सड़क पर बिखर गईं, जिससे बाल्टियां खुलने और टूटने से पूरी सड़क रंगीन हो गई। इस घटना में लाखों रुपए का कलर खराब हो गया। सूचना मिलते ही रानोली थाना पुलिस और NHAI (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत यातायात को सुचारू करवाया और सड़क पर फैले कलर को हटवाने का कार्य शुरू किया। कुछ समय बाद यातायात सामान्य हो सका।

Related Articles