नीमकाथाना के चला में दो ट्रांसफॉर्मर चोरी:बिजली विभाग ने दर्ज कराया मामला, तलाश में जुटी पुलिस
नीमकाथाना के चला में दो ट्रांसफॉर्मर चोरी:बिजली विभाग ने दर्ज कराया मामला, तलाश में जुटी पुलिस
नीमकाथाना : नीमकाथाना के चला कस्बे में ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बीती रात चोरों ने एक ही रात में दो अलग-अलग स्थानों से ट्रांसफार्मर चोरी कर लिए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
चोरों ने ट्रांसफॉर्मर को चुराया
बिजली विभाग के जेईएन रजत शर्मा ने बताया-वारदात ठीकरिया रोड और चौकड़ी मार्ग पर हुई। अज्ञात चोरों ने देर रात इन दोनों स्थानों से ट्रांसफार्मर चुरा लिए। सुबह जानकारी मिलने पर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।
चोरी की आशंका जताई
बता दें कि कस्बे में ट्रांसफार्मर चोरी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी ऐसी कई वारदातें सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही इन चोरियों से आशंका जताई जा रही है कि क्षेत्र में कोई सक्रिय गिरोह काम कर रहा है।
बिजली विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। विभाग ने सदर थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2067330


