छापर में राजस्थान पेंशनर्स समाज की बैठक:29 मार्च को कस्बे में तहसील स्तरीय सम्मेलन होगा, सेवानिवृत्त लोगों को सम्मानित भी करेंगे
छापर में राजस्थान पेंशनर्स समाज की बैठक:29 मार्च को कस्बे में तहसील स्तरीय सम्मेलन होगा, सेवानिवृत्त लोगों को सम्मानित भी करेंगे
छापर : राजस्थान पेंशनर्स समाज की एक बैठक लक्ष्मी नारायण वाटिका में वरिष्ठ पेंशनर सरदार मल तवर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में सुजानगढ़ तहसील स्तरीय पेंशनर समाज सम्मेलन 29 मार्च को कस्बे में आयोजित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
आगामी सम्मेलन में 80 साल से अधिक उम्र के सभी पेंशनर्स का सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा, मार्च महीने में जन्मे पेंशनर्स के जन्मदिन भी इसी मौके पर मनाए जाएंगे।
बैठक में रेखा राम गोदारा, पटवारी मांगीलाल तंवर, कमला प्रसाद चांगल, प्रभु दान चारण, किशन लाल पुरोहित, बाबूलाल कटारिया, इंदर चंद माली, विजय प्रसाद प्रजापत और बाबूलाल शर्मा सहित कई सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद और राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता चैन रूप दायमा ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2067265


