[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ में पानी को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन:नूर नगर में गंदे पानी की शिकायत की, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ में पानी को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन:नूर नगर में गंदे पानी की शिकायत की, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी

सुजानगढ़ में पानी को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन:नूर नगर में गंदे पानी की शिकायत की, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गणेश मन्दिर के पास स्थित जलदाय विभाग के एईएन ऑफिस पर शहर में पीने की पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। एईएन सुनील कुमार और जेईएन रवि शर्मा को ज्ञापन देकर शहर में हो रही पानी की किल्लत का हल निकालने की मांग रखी।

10-15 दिन में आ रही पानी की सप्लाई

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों को बताया कि सर्दियों के समय पेयजल की सप्लाई दस पंद्रह दिनों से हो रही थी। वर्तमान में भी यही हालात है। लेकिन अब गर्मी का मौसम आने वाला है। ऐसे में पानी की कमी को लेकर लोगों में आक्रोश है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि जल्दी ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो पार्टी आन्दोलन पर उतरने को मजबूर हो जाएगी। इधर, पार्षद एडवोकेट सलीम खान ने ज्ञापन देकर बताया कि नूर नगर सहित कई इलाकों में नलों में गंदा पानी आने की भी शिकायतें मिली है। जिससे लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो सकता है। इसका हल निकाल कर आमजन को राहत दिलवाई जाए।

ये रहे मौजूद

इस दौरान ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बजरंग सेन, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप तोदी, शहर अध्यक्ष रामावतार मंगलहारा, कन्हैयालाल माली, विद्याधर बेनीवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles