शहीद हरलाल कालेर को तिरंगा सौंपकर दी श्रद्धांजलि:उत्तराखंड आपदा में शहीद हुए जवान के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा
शहीद हरलाल कालेर को तिरंगा सौंपकर दी श्रद्धांजलि:उत्तराखंड आपदा में शहीद हुए जवान के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा
रतनगढ़ : रतनगढ़ के दाऊदसर गांव में बुधवार को शहीद हरलाल कालेर को श्रद्धांजलि दी गई। उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा के दौरान वीरगति प्राप्त करने वाले हवलदार हरलाल कालेर की याद में तिरंगा यात्रा निकाली गई और उनके पिता व बेटे को राष्ट्रीय ध्वज सौंपा गया।

दाऊदसर निवासी किसान डालूराम कालेर के बड़े बेटे हरलाल कालेर 7 अप्रैल 2010 को सेना में भर्ती हुए थे। वे 14वीं बटालियन राजपूताना राइफल्स में हवलदार के पद पर उत्तराखंड में तैनात थे। पांच अगस्त को उत्तराखंड के हर्षिल क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा में वह शहीद हो गए थे।
घटना के बाद उनका पार्थिव शरीर नहीं मिल सका था। कुछ दिनों बाद सेना के अधिकारियों ने उन्हें अमर शहीद का दर्जा दिया। करीब दो माह पहले उनका मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी किया गया था।
बुधवार को गौरीसर से शहीद हरलाल कालेर के निवास से होते हुए तेजाजी मंदिर तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। बटालियन की एक टुकड़ी तिरंगा लेकर बीकानेर से गौरीसर पहुंची। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने भारत माता और अमर शहीद के जयकारों से वातावरण को देशभक्तिमय बना दिया।
गौरीसर से तिरंगा यात्रा शहीद हरलाल कालेर के खेत में बनी ढाणी पहुंची। यहां सेना के अधिकारियों ने उनके पिता डालूराम कालेर और बेटे मोहित को राष्ट्रीय ध्वज सुपुर्द किया। इसके बाद गांव में प्रस्तावित शहीद स्मारक पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा, इंद्राज खीचड़, संतोष तालणियां, सुरेंद्र हुड्डा, गजानंद सिहाग, राधेश्याम सारण, मदनलाल जाखड़, एसडीएम मिथिलेश कुमार, डीएसपी इंसार अली, तहसीलदार पूजा पारीक और एसआई बलवंत सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2067265


