सरदारशहर में सड़क पर टूटी जाली:हादसे की आशंका, लोग बोले- शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं
सरदारशहर में सड़क पर टूटी जाली:हादसे की आशंका, लोग बोले- शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं
सरदारशहर : सरदारशहर में मुख्य सड़क पर गंदे पानी की निकासी के लिए बने चैंबर की लोहे की जाली टूट गई है, जिससे बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। यह स्थिति पिंचा गेस्ट हाउस और मीणा गेस्ट हाउस के पास है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस समस्या के बारे में नगर परिषद के अधिकारियों को कई बार सूचित किया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

लोगों का कहना है कि हल्की बारिश होने पर सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे टूटी हुई जाली दिखाई नहीं देती। ऐसे में वाहन चालकों के लिए खतरा और बढ़ जाता है और किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है।
नागरिकों ने प्रशासन से इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। इस संबंध में, नगर परिषद आयुक्त मगराज डूडी ने बताया कि कर्मचारियों को मौके पर भेजकर निरीक्षण करवाया जाएगा और टूटी हुई जाली को जल्द ठीक करवाया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2067265


