खेतड़ीनगर में स्वयंसेवकों ने पार्क में किया श्रमदान:सफाई को लेकर किया जागरूक, डस्टबिन में कचरा डालने का संदेश
खेतड़ीनगर में स्वयंसेवकों ने पार्क में किया श्रमदान:सफाई को लेकर किया जागरूक, डस्टबिन में कचरा डालने का संदेश
खेतड़ीनगर : खेतड़ी के पपुरना की पीएमश्री शहीद भगवान सिंह राउमावि द्वारा आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक शिविर के छठे दिन गुरुवार को खेतड़ीनगर में श्रमदान किया गया। केसीसी के न्यू मार्केट पार्क में स्वयंसेवकों ने सफाई अभियान चलाया, पौधों में पानी डाला और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान व्यापारियों से कचरा कचरादान में डालने की अपील भी की गई।
स्वच्छता को लेकर किया जागरूक
शिविर प्रभारी अभयसिंह ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता के प्रति जागरूकता और सेवा भाव विकसित करना है। स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह के साथ इस अभियान में भाग लिया और क्षेत्र को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दिया।
स़्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की
स्थानीय दुकानदारों ने स्वयंसेवकों के इन प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्रमदान सबसे बड़ा दान है, क्योंकि इसमें व्यक्ति अपने समय, मेहनत और समर्पण से समाज की सेवा करता है। दुकानदारों ने यह भी बताया कि ऐसे अभियान न केवल आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाते हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, सहयोग और सामाजिक चेतना भी विकसित करते हैं।
दुकानों के बाहर डस्टबिन रखने की अपील
स्वयंसेवकों ने दुकान-दुकान जाकर व्यापारियों से अपनी दुकानों में डस्टबिन रखने और कचरे को निर्धारित कचरादान में डालने का आग्रह किया। उन्होंने बाजार के सौंदर्यीकरण को बढ़ाने में सहयोग करने की भी अपील की। इस मौके पर राकेश कुमार, अनुराग शर्मा, सरजीत कुमार, श्रवण सैन सहित कई दुकानदार और स्वयंसेवक उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2067346


