[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी रामकृष्ण मिशन में श्रीमद् भागवत कथा शुरू:वराही देवी मंदिर से निकाली कलश यात्रा, रोजाना दोपहर एक बजे से होगी कथा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी रामकृष्ण मिशन में श्रीमद् भागवत कथा शुरू:वराही देवी मंदिर से निकाली कलश यात्रा, रोजाना दोपहर एक बजे से होगी कथा

खेतड़ी रामकृष्ण मिशन में श्रीमद् भागवत कथा शुरू:वराही देवी मंदिर से निकाली कलश यात्रा, रोजाना दोपहर एक बजे से होगी कथा

खेतड़ी : खेतड़ी के रामकृष्ण मिशन परिसर में गुरुवार को संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर कस्बे के मुख्य बाजार स्थित वराही देवी मंदिर में कलश पूजन के बाद रामकृष्ण मिशन तक कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

कथा का वाचन राजकोट के रामकृष्ण मठ के स्वामी गुणेशानंद महाराज कर रहे हैं। यह प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी, जिसमें भजनों की अमृत वर्षा भी की जाएगी। कलश यात्रा के दौरान स्वामी रामकृष्ण, स्वामी विवेकानंद और गुरु माता शारदा की प्रतिमाओं को नगर भ्रमण कराया गया।

मिशन के सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने बताया कि खेतड़ी का स्वामी विवेकानंद से गहरा संबंध रहा है। रामकृष्ण मिशन स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आमजन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है।

कथावाचक स्वामी गुणेशानंद महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में जीव-जंतुओं की सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने बेजुबान जानवरों की सेवा को पुण्य का कार्य बताया और गौसेवा को हिंदू धर्म में सबसे बड़ी सेवा बताते हुए इसमें सभी से भागीदारी का आह्वान किया।

आयोजन समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कथा में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है। पूरे आयोजन के दौरान व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं। श्रद्धालुओं के लिए बैठने और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है। यातायात व्यवस्था बनाए रखने में एएसआई सुरेंद्र भारद्वाज, एएसआई धूडसिंह और ट्रैफिक एएसआई ज्ञान सिंह पंवार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कलश यात्रा के रामकृष्ण मिशन पहुंचने के बाद प्रतिमाओं को स्थापित कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर स्वामी योग युक्तानंद महाराज, स्वामी सुभंगानंद महाराज, स्वामी हरिहरानंद महाराज, स्वामी प्रसान्नतानंद महाराज, निर्भय राम शास्त्री, प्रदीप सुरोलिया, डॉ. राघवेंद्र पाल, गोपाल राम सैनी, रमाकांत वर्मा, कालीचरण गुप्ता, सुधा सुरोलिया, ज्योति भारद्वाज, राजू यादव, हरमेंद्र राजोरिया, महेंद्र गुप्ता और ग्यारसी लाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Articles