[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाटन के जीलो गांव में लगी आग:10 हेक्टेयर की वनस्पति जली, 4 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानापाटनराजस्थानराज्यसीकर

पाटन के जीलो गांव में लगी आग:10 हेक्टेयर की वनस्पति जली, 4 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

पाटन के जीलो गांव में लगी आग:10 हेक्टेयर की वनस्पति जली, 4 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

पाटन : पाटन क्षेत्र के ग्राम जीलो में रविवार को पावर हाउस के समीप अचानक आग लग गई। ग्रामीणों, दमकल और वन विभाग की टीम ने करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पाया। घटना में लगभग 10 हेक्टेयर वनस्पति जलकर राख हो गई।

पानी के टैंकरों की मदद से आग पर पाया काबू

गांव के युवा ओमवीर सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही वे अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत दमकल को सूचित किया और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने पानी के टैंकरों की सहायता से आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश की।

4 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

इस दौरान जन हितैषी टीम के सदस्य और पूर्व सैनिक दलीप सिंह (68) युवाओं के साथ लगातार आग बुझाने में जुटे रहे। उनकी पत्नी और पुत्रवधू भी मौके पर मौजूद रहकर सहयोग करती रहीं। आग की गंभीरता को देखते हुए एक अतिरिक्त पानी का टैंकर भी मंगवाया गया।

बुझाने में ये रहे सक्रिय

मौके पर जीलो गांव के सरपंच प्रतिनिधि राजेश सैनी, संदीप शर्मा, राहुल मावर, पवन खटीक, गोपी सिंह, नवल शर्मा, राजेश सिंह, प्रवीण शर्मा, मुकेश कुमावत सहित दर्जनों ग्रामीण आग बुझाने में सक्रिय रहे। ग्रामीणों, वन विभाग और दमकल की तत्परता तथा सामूहिक प्रयास से एक बड़ा नुकसान होने से टल गया।

Related Articles