डीबी अस्पताल में प्रसूता के कान से झुमके चोरी:ओटी स्टाफ पर चोरी का आरोप, CCTV फुटेज जांचेगा अस्पताल प्रशासन
डीबी अस्पताल में प्रसूता के कान से झुमके चोरी:ओटी स्टाफ पर चोरी का आरोप, CCTV फुटेज जांचेगा अस्पताल प्रशासन
चूरू : चूरू के डीबी अस्पताल के मातृ एवं शिशु अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के दौरान 24 वर्षीय प्रसूता के कान में पहने सोने के झुमके गायब होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने ऑपरेशन थिएटर (ओटी) स्टाफ पर चोरी का आरोप लगाया है। घटना के बाद पुलिस और अस्पताल प्रशासन हरकत में आ गए हैं। मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे, जबकि ओटी में मौजूद स्टाफ की जानकारी भी पुलिस ने मांगी है।
प्रसव के बाद झुमके गायब होने का आरोप
खींवा की ढाणी निवासी 24 वर्षीय सुधा को मंगलवार को प्रसव पीड़ा होने पर डीबी अस्पताल लाया गया था। रात में उनकी सिजेरियन डिलीवरी हुई, जिसमें उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद जब सुधा को ओटी से संबंधित वार्ड में शिफ्ट किया गया, तब उनके कान में पहने सोने के झुमके गायब थे।
ओटी स्टाफ पर जताया संदेह
परिजनों ने ऑपरेशन थिएटर में मौजूद स्टाफ पर झुमके चोरी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने चोरी हुए झुमके बरामद करने और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी जुटाई।
सीसीटीवी फुटेज से होगी पड़ताल
अस्पताल अधीक्षक डॉ. दीपक चौधरी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गुरुवार सुबह आईटी एक्सपर्ट और प्रसूता के परिजनों की मौजूदगी में अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जाएगी। फुटेज से यह पता लगाने का प्रयास होगा कि प्रसूता को लेबर रूम से ओटी ले जाते समय और ऑपरेशन थिएटर में प्रवेश के दौरान उनके कान में झुमके थे या नहीं।
पुलिस ने मांगी ओटी स्टाफ की जानकारी
पुलिस ने सिजेरियन डिलीवरी के दौरान ऑपरेशन थिएटर में मौजूद डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, वार्ड बॉय, वार्ड लेडी और अन्य कर्मचारियों की जानकारी अस्पताल प्रशासन से मांगी है। अस्पताल प्रशासन ने भी आंतरिक जांच शुरू कर दी है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शिकायत के बाद लेबर रूम और ऑपरेशन थिएटर से कुछ स्टाफ को हटाने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2235903


