[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में देशभर की 11 यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर-स्पीकर जुटेंगे:शेखावाटी के इतिहास, कला-संस्कृति पर करेंगे चर्चा; अगस्त में होगी नेशनल कॉन्फ्रेंस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में देशभर की 11 यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर-स्पीकर जुटेंगे:शेखावाटी के इतिहास, कला-संस्कृति पर करेंगे चर्चा; अगस्त में होगी नेशनल कॉन्फ्रेंस

सीकर में देशभर की 11 यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर-स्पीकर जुटेंगे:शेखावाटी के इतिहास, कला-संस्कृति पर करेंगे चर्चा; अगस्त में होगी नेशनल कॉन्फ्रेंस

सीकर : सीकर में देश की 11 यूनिवर्सिटी के टॉप प्रोफेसर, स्पीकर और शोधकर्ता जुटेंगे। अगस्त महीने में 3 दिन की नेशनल कॉन्फ्रेंस में शेखावाटी के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, प्राचीन भित्ति चित्रों और मूर्तिकला पर शोध और चर्चा की जाएगी। सीकर स्थित त्रिलोक सिंह रीसर्च और डवलपमेंट संस्थान के तत्वावधान में यह कॉन्फ्रेंस होगी। इस एकेडमिक आयोजन में देश के विभिन्‍न इतिहासकार शेखावाटी के छिपे हुए ऐतिहासिक पहलुओं और नई खोज की संभावनाओं पर मंथन करेंगे।

संस्थान के सचिव केडी नेहरा ने बताया- 3 दिन के आयोजन में विभिन्न सत्र होंगे, जिन्हें स्पीकर्स व प्रोफेसर संबोधित करेंगे। पहले दिन पूरा सत्र समग्र भारतीय इतिहास के विभिन्न पहलुओं, राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य और शोध प्रवृत्तियों पर फोकस रहेगा।

दूसरे दिन सभी प्रतिभागी इतिहासकार और शोधार्थी शेखावाटी अंचल के ऐतिहासिक स्थलों का ऑन-फील्ड (धरातलीय) भ्रमण करेंगे। इस दौरान शेखावाटी क्षेत्र की विश्वप्रसिद्ध मूर्तिकला, प्राचीन शिलालेखों, महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों और शेखावाटी की हवेलियों में बने दुर्लभ भित्ति चित्रों (फेस्को पेंटिंग्स) की बारीकी से सर्वे व स्टडी की जाएगी। नेशनल कॉन्फ्रेंस का अंतिम दिन शेखावाटी के इतिहास पर केंद्रित होगा। अंतिम दिन शेखावाटी के नए ऐतिहासिक साक्ष्यों और भविष्य में खोज की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी।

सचिव नेहरा ने बताया- इस सेमिनार की मुख्य थीम (विषय) और विस्तृत कार्यक्रम की आधिकारिक सूचना 8 जुलाई को जारी की जाएगी। 8 जुलाई को आयोजित होने वाले प्रारंभिक कार्यक्रम की अध्यक्षता अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के हिस्ट्री डिपार्टमेंट के Ex HOD बीएल भादानी करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बुधवार को शिक्षाविद् शिवनाथ सिंह भड़िया, संस्थान के चेयरमैन गणेश बेरवाल, और एडवोकेट (वकील) सूरजभान सिंह मौजूद थे।

Related Articles