[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस राजकीय अस्पताल में 21 डॉक्टरों का सम्मान:राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर आयोजित हुआ समारोह, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस राजकीय अस्पताल में 21 डॉक्टरों का सम्मान:राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर आयोजित हुआ समारोह, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट

रींगस राजकीय अस्पताल में 21 डॉक्टरों का सम्मान:राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर आयोजित हुआ समारोह, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट

रींगस : रींगस कस्बे के राजकीय उप जिला अस्पताल में रोटरी क्लब के तत्वावधान में बुधवार शाम को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर डॉक्टर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे राजकीय अस्पताल में कार्यरत 21 डॉक्टरों को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता डॉ. जितेंद्र निठारवाल ने की। रोटरी ज़ोन कोऑर्डिनेटर डॉ. भंवर सिंह ताखर मुख्य अतिथि रहे, जबकि रोटरी अध्यक्ष एडवोकेट दीपक बाजिया और पूर्व सह प्रांतपाल डॉ. अजय सक्सेना विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रोटरी सचिव सुभाष बिजारणिया ने किया और व्यवस्था की जिम्मेदारी पूर्व अध्यक्ष अर्जुनलाल ने संभाली।

वक्ताओं ने इस अवसर पर डॉक्टरों को मानव सेवा का सच्चा प्रतीक बताया। उन्होंने समाज को स्वस्थ रखने में डॉक्टरों के अतुलनीय योगदान की सराहना की। समारोह में चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा की कामना की गई।

ये रहे मौजूद

इस सम्मान समारोह में डॉ. सुखदेव सिंह महला, डॉ. सुनील गढ़वाल, डॉ. राजकुमार जाट, डॉ. अविकेष अग्रवाल, डॉ. रमेश यादव, डॉ. झाबरमल यादव, डॉ. रामावतार दायमा सहित अन्य डॉक्टर और नर्सिंग कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles