निराधनूं में तरावीह में कुरआन का पाठ पूर्ण, शब-ए-कद्र की इबादत के साथ ईद की तैयारियां शुरू
निराधनूं में तरावीह में कुरआन का पाठ पूर्ण, शब-ए-कद्र की इबादत के साथ ईद की तैयारियां शुरू
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर
निराधनूं : कस्बे की मदीना मस्जिद में रमजान माह के दौरान चल रही तरावीह की नमाज में कुरआन शरीफ का पाठ 27वीं रात को पूर्ण हो गया। सोमवार देर रात इस अवसर पर शब-ए-कद्र की विशेष इबादत अकीदत और उत्साह के साथ की गई, जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों ने पूरी रात अल्लाह की बंदगी की।
तकरीर के दौरान हाफिज मोहम्मद अनिस खान ने बताया कि शब-ए-कद्र वह मुकद्दस रात है, जिसमें कुरआन शरीफ नाजिल हुआ था। उन्होंने कहा कि इस रात को रमजान की आखिरी विषम रातों-21, 23, 25, 27 या 29-में तलाश करना चाहिए। यह रात इतनी बरकत वाली मानी जाती है कि इसमें की गई इबादत हजार महीनों की इबादत से भी बेहतर होती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इन दिनों में अधिक से अधिक इबादत कर अपने गुनाहों की माफी मांगे।
रमजान का तीसरा और अंतिम अशरा, जिसे “जहन्नम की आग से निजात” का अशरा माना जाता है, इन दिनों जारी है। इस दौरान मस्जिदों और घरों में एतकाफ की इबादत भी चल रही है, जो ईद का चांद नजर आने तक जारी रहेगी। क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों के साथ-साथ घरों में भी रोजेदार एतकाफ कर अल्लाह से मगफिरत की दुआ कर रहे हैं।
पंच इकबाल खोखर के अनुसार इस बार मौसम अनुकूल रहने से युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों में रोजा रखने को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। रोजेदार सुबह करीब चार बजे से पहले ही सेहरी के लिए जाग जाते हैं, जिसमें बच्चे भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। बच्चे बड़ों के साथ रोजा रखकर पूरे दिन अपने कार्य करते हैं और शाम को खजूर व फलों से इफ्तार करते हैं।
इधर, ईद को लेकर भी घरों में तैयारियां तेज हो गई हैं। साफ-सफाई के साथ-साथ मीठी ईद के लिए सेवइयां तैयार की जा रही हैं, जो ईद के दिन विशेष पकवान के रूप में परोसी जाएंगी। बाजारों में नए कपड़ों की खरीदारी शुरू होने से पूरे क्षेत्र में त्योहार का माहौल देखने को मिल रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2066459


