निराधनूं में राजस्थान ग्रामीण बैंक का एटीएम नहीं, ग्रामीणों को हो रही परेशानी
निराधनूं में राजस्थान ग्रामीण बैंक का एटीएम नहीं, ग्रामीणों को हो रही परेशानी
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर
निराधनूं : कस्बे निराधनूं में राजस्थान ग्रामीण बैंक का एटीएम नहीं होने से स्थानीय बैंक उपभोक्ताओं और ग्रामीणों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। छोटे-छोटे बैंकिंग कार्यों के लिए भी लोगों को दूसरे कस्बों का रुख करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार नकद निकासी, एटीएम पिन जनरेट करना, मिनी स्टेटमेंट निकालना और बैलेंस इंक्वायरी जैसे जरूरी कामों के लिए उन्हें मलसीसर और बिसाऊ जाना पड़ता है, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती है। ग्रामीण धर्मदेव धाभाई ने बताया कि कस्बे में एटीएम की सुविधा नहीं होने से खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों को अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने बैंक प्रबंधन से मांग की है कि निराधनूं में जल्द से जल्द एटीएम मशीन स्थापित की जाए, ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके। ग्रामीणों का कहना है कि बैंक ग्राहकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यहां एटीएम की व्यवस्था करना बेहद जरूरी हो गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2066459


