चूरू महोत्सव – 2026 में आयोजित होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं
चूरू महोत्सव - 2026 में आयोजित होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराण के निर्देशन में चूरू जिला मुख्यालय पर बागला स्कूल खेल मैदान में गुरुवार, 19 मार्च से 21 मार्च, 2026 तक आयोजित किए जाने वाले चूरू महोत्सव – 2026 के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 मार्च को सवेरे 07 बजे विरासत कार्निवल यात्रा के दौरान चंग-ढप (समूह) प्रतियोगिता, सवेरे 10 बजे से रंगोली प्रतियोगिता, सवेरे 11 बजे से समूह नृत्य प्रतियोगिता, दोपहर 02 बजे पेंटिंग प्रतियोगिता, सायं 03 बजे से साफा बांधना प्रतियोगिता तथा दोपहर 12 बजे से सायं 03.30 बजे तक एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 20 मार्च को सवेरे 9 बजे वादन प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता एवं लोक गीत गायन प्रतियोगिता, एकल नृत्य प्रतियोगिता, एवं सायं 04 बजे रस्साकसी (समूह) प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में 21 मार्च को सवेरे 10 बजे से मिस/मिसेज/मिस्टर चूरू (पारंपरिक परिधान) प्रतियोगिता, सवेरे 11 बजे से मेहंदी प्रतियोगिता, दोपहर 12 बजे से विचित्र वेशभूषा एवं दोपहर 01 बजे कविता पाठ (मौलिक सृजन स्वरचित व काव्य प्रस्तुति प्रतियोगिता) का आयोजन किया जाएगा। बागला स्कूल खेल मैदान पर चूरू महोत्सव के आयोजन के दौरान कला मंच में समस्त प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2066459


