[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हिस्ट्रीशीटर रोहित महला और साथी गिरफ्तार:पुलिस वाहनों पर जानलेवा हमला और टक्कर मारने के मामले में बड़ी सफलता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हिस्ट्रीशीटर रोहित महला और साथी गिरफ्तार:पुलिस वाहनों पर जानलेवा हमला और टक्कर मारने के मामले में बड़ी सफलता

हिस्ट्रीशीटर रोहित महला और साथी गिरफ्तार:पुलिस वाहनों पर जानलेवा हमला और टक्कर मारने के मामले में बड़ी सफलता

गुढ़ागौड़जी : सरकारी कर्मचारियों पर जानलेवा हमला करने और पुलिस वाहनों को टक्कर मारने के मामले में गुढ़ागौड़जी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर रोहित कुमार महला और उसके साथी अनिल कुमार (निवासी नाटास) को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, 14 मार्च 2026 की शाम एएसआई सज्जन कुमार गश्त पर थे, तभी सूचना मिली कि रोहित महला किसी वारदात की फिराक में है। घेराबंदी के दौरान चंवरा रोड पर बिना नंबर की बोलेरो पिकअप ने पुलिस वाहन को भीषण टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के एयरबैग खुल गए। इसके बाद हिस्ट्रीशीटर रोहित महला ने दूसरी पिकअप से चंवरा चौकी के वाहन को टक्कर मारी, जिसमें कांस्टेबल अशोक कुमार घायल हो गए।

पकड़े गए आरोपी को छुड़ाने का प्रयास

रोहित ने पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास कर पहले पकड़े गए साथी विरेन्द्र उर्फ कालू को छुड़वा लिया। हालांकि, भागने के प्रयास में रोहित की गाड़ी पेड़ से टकरा गई, जिससे वह घायल हो गया और पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, पीडीपीपी एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles