[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रशासन ने गुगन की ढाणी का रास्ता खुलवाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

प्रशासन ने गुगन की ढाणी का रास्ता खुलवाया

प्रशासन ने गुगन की ढाणी का रास्ता खुलवाया

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मधु दहिया

बुहाना : निकटवर्ती गुगन की ढाणी का रास्ता की वर्षों से बंद था। जिसको तहसील प्रशासन ने सोमवार देर सांय तक खुलवाया गया। माननीय न्यायालय उपखण्ड अधिकारी बुहाना के मुकदमा नम्बर 150/2025 निर्णय दिनांक 05.07.2025 की पालना करवाये जाने हेतु प्रार्थीण हरपाल सिंह वगैरह ने आवेदन किया गया है। उक्त निर्णय की अपील माननीय न्यायालय भू-प्रबन्ध अधिकारी एवं पदेन राजस्व अपील प्राधिकारी सीकर (कैम्प झुंझुनू) में किये जाने पर अपील संख्या 100/2025 रघुवीर बनाम श्योराम दर्ज की गई।

जिसमें माननीय न्यायालय द्वारा यह आदेश दिया गया कि किये जाने पर धारा 251 ए के विधिक प्रावधानो के अनुसार रास्ते की आत्यंतिक आवश्यकता होना, निकटतम दूरी रास्ता होना निर्धारण कर विचाराधीन निर्णय से आवेदन स्वीकार करने में कोई विधिक त्रुटि नहीं की है। विचारण न्यायालय का निर्णय विधि सम्मत है। अतः इसमें हस्तक्षेप करना हम उचित नही समझते हुऐ अपील अपीलान्ट खारीज की जाती है। यह अपील खारीज होने पर रास्ता चाहने वाले पिड़ीत पक्ष रात्रि चौपाल बड़बर में जिला कलेक्टर डॉ गर्ग को न्यायालय की पालना में रास्ता खुलवाने की गुहार लगाई।

जिला कलेक्टर ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए उपखण्ड अधिकारी बुहाना को तुरन्त प्रभाव से कार्रवाई करने के लिए कहा। जिसकी पालना में सोमवार को दोपहर बाद तहसीलदार बजरंग जाखड़, बुहाना व सिंघाना थानों की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। खसरा नंबर 46,47 35 के काश्तकारों को मौके पर बुलाया गया। मौके पर पहुंचे काश्तकारों ने रास्ता खोलते समय विरोध करने लगें।

लेकिन तहसीलदार बजरंग जाखड़ ने सम्बन्धित काश्तकारों लगभग दो तीन घंटे तक समझाने पर रास्ता खोलने पर राजी हो गए। और जेसीबी चलाकर गुगन की ढाणी का रास्ता खोल दिया गया। इस अवसर पर गिरदावर राजेश कुमार मीणा, प्रदीप कुमार यादव हल्का पटवारी सांवलोद, संजय कुमार पटवारी बुहाना मौजूद थे।

Related Articles