फर्जी कंपनी अवॉर्ड सेरेमनी में स्कॉर्पियो-N दे रही थी:दुबई में फ्लैट, मर्सिडीज का सपना दिखा कर स्पीच दे रहे थे; SUV विजेता समेत 5 गिरफ्तार
फर्जी कंपनी अवॉर्ड सेरेमनी में स्कॉर्पियो-N दे रही थी:दुबई में फ्लैट, मर्सिडीज का सपना दिखा कर स्पीच दे रहे थे; SUV विजेता समेत 5 गिरफ्तार
सिंघाना : झुंझुनूं में क्रिप्टो के बहाने इन्वेस्टमेंट कराने वाली प्रतिबंधित क्रोमेटा कंपनी के 5 एजेंट्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कंपनी ने इन्वेस्टर्स को फंसाने के लिए सेमिनार और अवॉर्ड सेरेमनी रखी थी। सेमिनार में इन्वेस्टर्स को लुभाने के लिए नई स्कॉर्पियो-N भी रखी थी, जिसे वह डमी विनर को देने वाली थी। उन्हें झांसा दिया जा रहा था कि अगर वे कंपनी में पैसा लगाते हैं तो वे दुबई में फ्लैट, मर्सिडीज कार और स्कॉर्पियो N जीत सकते हैं। मामला झुंझुनूं के सिंघाना थाना इलाके का रविवार शाम का है। सोमवार को पुलिस ने मामले का खुलासा किया।
फर्जी कंपनी करवा रही थी सेमिनार और अवॉर्ड सेरेमनी
ASP देवेंद्र राजावत ने बताया- हमारे पास सूचना थी कि सिंघाना के कृष्णा मैरिज गार्डन में ‘क्रोमेटा’ कंपनी एक बड़ा आयोजन कर रही है। सूचना यह थी कि गिरोह ने स्थानीय लोगों को फंसाने के लिए वहां सेमिनार और अवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया है। इसमें एक नई स्कॉर्पियो-एन को ‘लाइव रिवॉर्ड’ के तौर पर रखा गया है।
सूचना की पुष्टि के बाद DSP बुहाना नोपाराम भाकर और सिंघाना SHO सुगन सिंह ने टीम गठित की। पुलिस ने सादे वस्त्रों में गार्डन के आसपास घेराबंदी की और जैसे ही सेमिनार में दुबई में फ्लैट और रुपए दोगुने करने का लालच देना शुरू किया तो पुलिस ने रेड मार दी।
5 एजेंट पकड़े, अलग-अलग बंटे हुए थे काम
ASP ने बताया- इसके बाद मौके से क्रोमेटा कंपनी के 5 टॉप एजेंट्स को गिरफ्तार किया है। इसमें ख्यालीराम सैनी (बबाई), मुकेश कुमार (झुंझुनूं), नरेंद्र (पंजाब), गंगा शर्मा (पंजाब) और राकेश शर्मा (सिंघाना) को गिरफ्तार किया है।

मोटिवेशन स्पीच देकर फांसते थे, डमी विनर भी गिरफ्तार
पूछताछ में सामने आया कि ये पांचों इस कंपनी के ‘टॉप टियर’ एजेंट हैं। इनके पास अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई थी। ख्यालीराम कंपनी के स्थानीय स्तर पर नेटवर्क फैलाने और कंपनी के बारे में प्रोमोशन का काम करता है। वहीं मुकेश टेक्निकली रूप से इन्वेस्टर्स को डिजिटल वॉलेट के जाल में फंसाता था। तीसरा नरेन्द्र अंतरराज्यीय लिंक के जरिए पंजाब से फंड मैनेज करवाता है।
वहीं गंगा शर्मा कंपनी का फेस बनकर लोगों को मोटिवेशनल स्पीच देता है। ताकि लोग उसके झांसे में आकर कंपनी में इन्वेस्ट करें। वहीं राकेश को एक डमी विनर (स्कॉर्पियो विजेता) के तौर पर पेश कर लोगों को ठगा जा रहा था।
रुपए लगवा कर ट्रैकिंग मुश्किल कर देते
ASP ने बताया- ये लोग खुद को दुबई (UAE) में पंजीकृत बताकर इन्वेस्टर्स को गुमराह करते थे। ये लोग इंडियन करेंसी को क्रिप्टो में इन्वेस्ट करवा कर उसे ट्रैक करने का तरीका मुश्किल कर देते थे। ताकि इन्वेस्टर अपने रुपए के बारे में जानकारी न जुटा पाए। यह गिरोह पोंजी पिरामिड स्टाइल में काम करता है।
ASP ने बताया ये कंपनी रॉबिनहुड स्टाइल में काम करती थी। नए निवेशकों का पैसा पुराने निवेशकों को ब्याज के रूप में देकर उनका भरोसा जीत लेती थी। जबकि हकीकत में मूलधन ही सुरक्षित नहीं रहता था।
जांच में सामने आया कि यह कंपनी SEBI, RBI और MCA (कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय) से रजिस्टर्ड नहीं है। ऐसे में, यह पूरी तरह गैर-कानूनी और ‘बैनिंग ऑफ अनरेगुलेटेड डिपॉजिट स्कीम्स एक्ट’ के तहत प्रतिबंधित है।
11 लग्जरी गाड़ियां जब्त, इसमें मर्सिडीज-स्कॉर्पियो
जब पुलिस मैरिज गार्डन में पहुंची तो अंदर गाड़ियों का हुजूम देख दंग रह गई। पुलिस ने रेड के दौरान गार्डन और उसके बाहर से कुल 11 गाड़ियां जब्त की हैं। जो ठगी के पैसों से खरीदी गई थी। मौके पर से मर्सिडीज, फॉर्च्यूनर, क्रेटा, XUV, बोलेरो और 2 स्कॉर्पियो-एन जब्त की गई। इसके साथ ही, 15 मोबाइल और 3 लैपटॉप भी जब्त किए। इनमें दुबई से ऑपरेट होने वाले ट्रांजेक्शन और हजारों निवेशकों की सूचियां जब्त की गई।
आरोपियों से ठगी को लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा ऐसी सेमिनार कहां करवाते थे। इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है। – देवेंद्र राजावत ASP, झुंझुनूं
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2063864

