[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सकराय धाम में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूर्ण, 19 मार्च से सजेगा माता शाकम्भरी का भव्य दरबार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सकराय धाम में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूर्ण, 19 मार्च से सजेगा माता शाकम्भरी का भव्य दरबार

सकराय धाम में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूर्ण, 19 मार्च से सजेगा माता शाकम्भरी का भव्य दरबार

उदयपुरवाटी : क्षेत्र में मिनी कश्मीर के नाम से अरावली पर्वतमालाओं के मध्य स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सकराय में स्थित सिद्धपीठ माता शाकम्भरी के दरबार में आगामी 19 मार्च से चैत्र नवरात्र महोत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ शुरू होगा। नौ दिनों तक चलने वाले इस शक्ति संचय पर्व को लेकर मंदिर प्रशासन तथा भक्तों में भारी उत्साह है। नवरात्र के पावन अवसर पर मंदिर के महंत दयानाथ महाराज के सानिध्य में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। माता के दरबार में शीश नवाने आने वाले श्रद्धालुओं को पं. पवन शर्मा, अंकित शर्मा, राजेन्द्र शर्मा विधि-विधान से पूजन संपन्न करवाएंगे एवं आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

गूँजेंगे शतचंडी पाठ के मंत्र
नवरात्र के दौरान मंदिर प्रांगण का वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक रहेगा। इस अवसर पर मंदिर परिसर में कई सामूहिक और व्यक्तिगत शतचंडी अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। माता शाकम्भरी का प्रतिदिन विशेष पुष्पों तथा आभूषणों से मनमोहक श्रृंगार किया जाएगा। दूर-दराज से आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए विशेष इंतज़ाम किए गए हैं ताकि सभी सुगमता से दर्शन कर सकें। अरावली की पहाड़ियों में स्थित यह शक्तिपीठ नवरात्र के दौरान आस्था का प्रमुख केंद्र बना रहेगा, जहाँ हज़ारों की संख्या में भक्त अपनी मनोकामनाएं लेकर पहुँचेंगे।

Related Articles