नरहड़ दरगाह में 26वें रमजान की इफ्तार पार्टी:देश में अमन-चैन और भाईचारे के लिए दुआ की गई
नरहड़ दरगाह में 26वें रमजान की इफ्तार पार्टी:देश में अमन-चैन और भाईचारे के लिए दुआ की गई
नरहड़ : हजरत हाजिब शकरबार बाबा नरहड़ दरगाह में सोमवार शाम 26वें रमजान के अवसर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान हिंदुस्तान में अमन-चैन और भाईचारे के लिए दुआएं मांगी गईं। कार्यक्रम में बिरला सार्वजनिक अस्पताल के निदेशक डॉ. मधुसूदन मालानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। डॉ. मालानी ने सभी को रमजान और इफ्तार पार्टी की शुभकामनाएं दीं।
दरगाह खादिम शाहिद पठान ने बताया कि दरगाह सेवा फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रमजान के पवित्र माह में महीने भर इफ्तार और सेहरी का इंतजाम किया गया है। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना अमन-चैन, भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश देता है।
इस अवसर पर वरिष्ठ खादिम हाजी अजीज पठान, अमजद पठान, सचिव करीम पीरजी, रफीक पीरजी, शमीम पठान, अजीज कुरैशी, रफीक दहिया, मुन्ना जयपुरी, पीयूष, राकेश, फरदीन खान, कमलकांत जैन, वसीम पठान, इस्लाम खान, निजाम शेख, जाफर और ग्यास साबरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2063864

