मुस्लिम बंधुओं ने मोहर्रम से पहले निकाला श्रीराम का अखाड़ा:टीटेड़ा के पास की पूजा, पांच बत्ती चौक पर खिलाड़ियों ने दिखाए करतब
मुस्लिम बंधुओं ने मोहर्रम से पहले निकाला श्रीराम का अखाड़ा:टीटेड़ा के पास की पूजा, पांच बत्ती चौक पर खिलाड़ियों ने दिखाए करतब
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी शहर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मोहर्रम से दो दिन पहले श्रीराम का अखाड़ा निकाला। इस दौरान टीटेड़ा के पास पूजा-अर्चना की गई और पांच बत्ती चौक पर खिलाड़ियों ने करतब दिखाए।
जानकारी के अनुसार, उदयपुरवाटी में ये एक पुरानी परंपरा है कि मोहर्रम से पहले विभिन्न समुदायों द्वारा अखाड़े निकाले जाते हैं। इसी कड़ी में, हर साल मोहर्रम से दो दिन पूर्व श्रीराम का अखाड़ा निकाला जाता है, जो सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक है।
परंपरा का पालन करते हुए, श्रीराम अखाड़ा के खलीफा समीर कच्छावा और रियाज कच्छावा के साथ ताजिएदार कुरड़ा खां चौपदार, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष अब्दुल अजीज कच्छावा सहित कई मुस्लिम बंधुओं ने टीटेड़ा स्थित मंदिर के बाहर पूजा-अर्चना की। उन्होंने शस्त्र पूजन किया, अगरबत्ती जलाई और प्रसाद चढ़ाया।
पूजा के बाद, ढोल-ताशों के साथ एक जुलूस निकाला गया, जो शहर के प्रमुख चौक पांच बत्ती पहुंचा। यहां गुहाला, खंडेला, सीकर और नवलगढ़ सहित विभिन्न स्थानों से आए पट्टे के खिलाड़ियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।
ये कार्यक्रम रात भर चला, जिसमें हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के हजारों लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुकेश मीणा, जमील नागौरी, भोलाराम खटीक, पूर्व पार्षद माहिर खान, अमित अली कच्छावा, शब्बीर कायमखानी, खलील बिसाईयती, हाजी हकीमुद्दीन, हनीफ काजी, पूर्व पार्षद गोविंद वाल्मीकि, पिंटू स्वामी, अकरम मुगल, बाबू काजी, राशिद काजी, इकरामुद्दीन धोबी, असलम बिसायती, बशीर काजी, उस्मान लीलगर और रफीक मणियार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2227010


