खेतड़ी के चिराना में प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण:रास्ता खुलवाया, आवागमन की सुविधा मिलेगी
खेतड़ी के चिराना में प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण:रास्ता खुलवाया, आवागमन की सुविधा मिलेगी
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के चिरानी गांव में प्रशासन ने एक आम रास्ते से अतिक्रमण हटा दिया है। यह कार्रवाई लंबे समय से अवरुद्ध रास्ते को सुचारु करने के लिए की गई, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
घर पहुंचने में आ रही थी बाधा
चिरानी निवासी रमेश कुमार गुर्जर ने अधिकारियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि आम रास्ता अतिक्रमण के कारण बंद था, जिससे उनके परिवार को अपने घर तक पहुंचने में बाधा आ रही थी। यह मार्ग लंबे समय से अवरुद्ध था, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही थी।
प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मा्ग की थी
शिकायत मिलने पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की। उपखंड अधिकारी सुनील कुमार चौहान के निर्देश पर विकास अधिकारी, राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की टीम ने मौके पर जांच की। जांच के बाद जेसीबी मशीन की मदद से रास्ते में बाधा बन रहे विलायती बबूल और अन्य अवरोधों को हटाया गया।
रास्ता खुलने से रमेश कुमार गुर्जर और उनके परिवार को अब अपने घर तक निर्बाध आवागमन की सुविधा मिल गई है। तहसीलदार सुनील कुमार ने पुष्टि की कि रास्ते को सुचारु रूप से चालू करवा दिया गया है। उन्होंने अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी कि यदि दोबारा रास्ते पर अतिक्रमण किया गया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई के दौरान पटवारी वीरेंद्र, ग्राम विकास अधिकारी उषा रावत, प्रभु गुर्जर, रामनिवास लादी, प्रति कुमारी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2227010


