चिड़ावा में फर्जी सेना अधिकारी बन ठगी की कोशिश:निजी अस्पतालों में ECHS विजिलेंस ऑफिसर बनकर किया निरीक्षण, सेना से जुड़े सवाल करने पर भाग निकला; पॉलिक्लिनिक ने आर्मी हेडक्वार्टर को दी रिपोर्ट
चिड़ावा में फर्जी सेना अधिकारी बन ठगी की कोशिश:निजी अस्पतालों में ECHS विजिलेंस ऑफिसर बनकर किया निरीक्षण, सेना से जुड़े सवाल करने पर भाग निकला; पॉलिक्लिनिक ने आर्मी हेडक्वार्टर को दी रिपोर्ट
चिड़ावा : चिड़ावा शहर के निजी अस्पताल में बुधवार को सेना की वर्दी पहनकर आए एक फर्जी ईसीएचएस (ECHS) विजिलेंस ऑफिसर ने ठगी की कोशिश की। 3 अस्पतालों में निरीक्षण के बाद अस्पताल संचालकों और चिड़ावा ईसीएचएस पॉलिक्लिनिक के अधिकारियों को शक होने पर आरोपी भाग निकला।
लेफ्टिनेंट कर्नल की वर्दी में आया ठग
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 7बजे एक काले रंग की कार में सवार होकर 30-35 वर्ष का एक युवक चिड़ावा पहुंचा। उसने लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक (अशोक स्तंभ और स्टार लगी) वाली आर्मी की वर्दी पहन रखी थी।
3 अस्पतालों का किया निरीक्षण
साथ में कोई सुरक्षाकर्मी ना होने से हुआ शक
इस दौरान अस्पताल संचालकों को तब शक हुआ जब उन्होंने देखा कि इतने बड़े अधिकारी के साथ कोई भी आर्मी सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था। एक अस्पताल के डायरेक्टर ने अपने चैंबर में उससे आर्मी से जुड़ी बातें कीं, तो आरोपी सकपका गया। इसी बीच संचालकों ने इसकी सूचना चिड़ावा ईसीएचएस पॉलिक्लिनिक के प्रभारी कर्नल दलीप सिंह शेखावत को दी।
सूचना मिलते ही कर्नल शेखावत ने सूबेदार मेजर हीरासिंह और एएलडी जितेंद्र कुमार की टीम को आरोपी को पकड़ने के लिए भेजा। लेकिन खुद को घिरता देख आरोपी दूसरे अस्पताल के निरीक्षण का बहाना बनाकर अपने ड्राइवर के साथ कार से फरार हो गया। टीम ने पिलोद तक उसका पीछा भी किया, मगर वह हाथ नहीं आया।
आर्मी हेडक्वार्टर भेजी रिपोर्ट
कर्नल दलीप सिंह शेखावत ने बताया – निजी अस्पतालों से सेना के विजिलेंस ऑफिसर द्वारा जांच किए जाने की शिकायत मिली थी। मैंने संदिग्ध व्यक्ति से फोन पर बात की और कुछ तकनीकी सवाल पूछे, तो वह उनके जवाब नहीं दे पाया। इससे मामला गड़बड़ लगा। पॉलिक्लिनिक से दो जवानों को उसे पकड़ने के लिए तुरंत भेजा गया था, लेकिन वह पहले ही फरार हो गया। इसकी रिपोर्ट आर्मी हेडक्वार्टर को भेजी जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2227010


