ITBP सब इंस्पेक्टर रणवीर सिंह का सड़क हादसे में निधन:भुरीवास में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार; अमर रहे के गूंजे नारे
ITBP सब इंस्पेक्टर रणवीर सिंह का सड़क हादसे में निधन:भुरीवास में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार; अमर रहे के गूंजे नारे
बुहाना : झुंझुनूं जिले के बुहाना उपखंड स्थित भुरीवास गांव के ITBP सब इंस्पेक्टर रणवीर सिंह का गुरुवार को सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनका निधन सड़क हादसे में हुआ था। पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटकर गांव पहुंचा, जिसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई।


छुट्टी पर घर आए थे

उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान “भारत माता की जय” और “रणवीर सिंह अमर रहें” के नारे लगाए गए। ITBP के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अपने साथी को अंतिम सलामी दी। बुहाना थानाधिकारी विमला बुडानिया भी इस अवसर पर मौजूद थीं।
रणवीर सिंह अपने पीछे पिता मोहर सिंह, दो बेटियों और दो भाइयों को छोड़ गए हैं। उनके निधन से भुरीवास सहित पूरे बुहाना क्षेत्र में शोक व्याप्त है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2227007


