कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ प्रधानमंत्री का पुतला फूंका:गुढ़ागौड़जी में कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर लेकर विरोध प्रदर्शन किया
कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ प्रधानमंत्री का पुतला फूंका:गुढ़ागौड़जी में कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर लेकर विरोध प्रदर्शन किया
गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी कस्बे के भोड़की रोड चौराहे पर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से गैस सिलेंडर हाथ में लेकर अपना विरोध जताया।
कांग्रेस गुढ़ा ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र गिल ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा कि देश में लगातार गैस सिलेंडर और आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ रहे हैं, जिससे आम जनता का जीवन कठिन होता जा रहा है। विधायक भगवाना राम सैनी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।
इस अवसर पर श्रवण कुमार सैनी, जाट महासभा अध्यक्ष बंशीधर जाखड़, पूर्व जिला परिषद सदस्य राजीव गिल, पूर्व सरपंच प्रहलाद गिल, बीएल सैनी, दिनेश सैनी, रामकरण जाखड़, अनिल गिल, महिपाल डूडी, बनवारी गिल, कमलेश सैनी, सेडूराम सामोता और अशोक जाखड़ धमोरा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता और सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रदर्शन के दौरान भोड़की रोड पर कुछ समय के लिए भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर जल्द नियंत्रण नहीं किया गया तो भविष्य में भी इसी तरह के आंदोलन जारी रहेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2061571


