चिड़ावा एईएन निधि मिश्रा एपीओ:पूर्व पार्षद से हुआ था विवाद, अजमेर डिस्कॉम ने जारी किए आदेश
चिड़ावा एईएन निधि मिश्रा एपीओ:पूर्व पार्षद से हुआ था विवाद, अजमेर डिस्कॉम ने जारी किए आदेश
चिड़ावा : अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने चिड़ावा में कार्यरत एईएन निधि मिश्रा को तत्काल प्रभाव से एपीओ कर दिया है। यह प्रशासनिक कार्रवाई विद्युत विभाग और एक पूर्व पार्षद के बीच हुए विवाद के बाद की गई है। विभाग के प्रबंध निदेशक की स्वीकृति के बाद सचिव (प्रशासन) सीमा शर्मा ने इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी किए।
जानकारी के अनुसार, पूर्व पार्षद शर्मा वार्ड संख्या 22 में बिजली के ढीले तारों को ठीक करवाने की मांग को लेकर विद्युत कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान कार्यशैली और व्यवहार को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। विभागीय आदेश के अनुसार, निधि मिश्रा का नया मुख्यालय अधीक्षण अभियंता (ओएंडएम) कार्यालय, एवीवीएनएल झुंझुनूं निर्धारित किया गया है। उन्हें अगले आदेशों तक वहीं अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2061571


