[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ में स्पा सेंटरों पर पुलिस की छापेमारी:होटल और कैफे पर भी पहुंची टीम, पांच जने गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ में स्पा सेंटरों पर पुलिस की छापेमारी:होटल और कैफे पर भी पहुंची टीम, पांच जने गिरफ्तार

नवलगढ़ में स्पा सेंटरों पर पुलिस की छापेमारी:होटल और कैफे पर भी पहुंची टीम, पांच जने गिरफ्तार

नवलगढ़ : नवलगढ़ पुलिस ने शनिवार को अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से होटल, कैफे और स्पा सेंटरों पर सघन जांच अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर रजिस्टर, पहचान दस्तावेजों और संदिग्ध गतिविधियों की गहनता से जांच की।

थानाधिकारी सीआई अजयसिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने पांच व्यक्तियों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में राजेश, शिवकुमार, कर्णकुमार, बजरंगलाल और मोहित कुमार शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, कस्बे में अवैध गतिविधियों की लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर यह अभियान चलाया गया। जांच के दौरान होटल और कैफे संचालकों को अपने रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने के निर्देश दिए गए।

Related Articles