[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सड़क पर मिला सोने का मंगलसूत्र:व्यक्ति ने समिति को सौंपा, मालिक को लौटाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

सड़क पर मिला सोने का मंगलसूत्र:व्यक्ति ने समिति को सौंपा, मालिक को लौटाया

सड़क पर मिला सोने का मंगलसूत्र:व्यक्ति ने समिति को सौंपा, मालिक को लौटाया

बुहाना : बुहाना में ईमानदारी की एक मिसाल सामने आई है। यहां बुहाना चौराहे स्थित टेम्पो स्टैंड के पास लोटिया निवासी भजनलाल स्वामी को सड़क पर एक सोने का मंगलसूत्र गिरा हुआ मिला। भजनलाल स्वामी ने मंगलसूत्र को अपने पास रखने के बजाय उसे जीवन ज्योति रक्षा समिति कार्यालय में जमा करवा दिया। उनका उद्देश्य था कि यह आभूषण सही मालिक तक पहुंच सके।

समिति ने इस संबंध में एक सूचना जारी की। सूचना मिलने के बाद सिंगनौर निवासी (वर्तमान में सूरजगढ़ रेलवे फाटक के पास) किरण देवी पत्नी रामानंद ने समिति से संपर्क किया। उन्होंने अपने आभूषण की सही पहचान बताई।

पहचान सुनिश्चित होने के बाद समिति ने किरण देवी को उनका मंगलसूत्र सुरक्षित लौटा दिया। इस सराहनीय कार्य के लिए क्षेत्र में भजनलाल स्वामी की ईमानदारी की प्रशंसा की जा रही है। जीवन ज्योति रक्षा समिति ने कहा कि आमजन का विश्वास ही उन्हें समाज सेवा के कार्य करने की प्रेरणा देता है। समिति ने भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की उम्मीद जताई और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles