[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रानोली पुलिया पर कार-सांड की टक्कर:तीन लोग घायल, एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा टला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

रानोली पुलिया पर कार-सांड की टक्कर:तीन लोग घायल, एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा टला

रानोली पुलिया पर कार-सांड की टक्कर:तीन लोग घायल, एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा टला

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत

रानोली : रानोली के राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। रानोली पुलिया के पास दो आवारा सांडों के आपस में लड़ते हुए सड़क पर आ जाने से एक कार उनसे टकरा गई। इस दुर्घटना में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। हालांकि, कार के एयरबैग खुल जाने से किसी बड़े नुकसान से बचाव हो गया।

प्रत्यक्षदर्शी दिनेश सिंह शेखावत ने बताया कि सीकर की ओर से एक वेगनआर कार रानोली पुलिया पर चढ़ रही थी। इसी दौरान पुलिया पर लड़ते हुए दो सांड अचानक कार के सामने आ गए। इससे कार और सांड के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर के तुरंत बाद कार के एयरबैग खुल गए, जिससे कार सवारों की जान बच गई। जानकारी के अनुसार, कार में तेजकरण मीणा अपने साथ दो अन्य अभिभावकों के साथ सवार थे। वे बच्चों को सीकर स्थित प्रिंस स्कूल में छोड़कर अपने घर टोंक लौट रहे थे। हादसे में तीनों को हाथ-पैर में मामूली चोटें आई हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रानोली और पलसाना के बीच आवारा पशुओं के कारण आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। इस वर्ष में ही इस मार्ग पर करीब चार ऐसी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और एनएचएआई से आवारा पशुओं की समस्या का समाधान करने और उनसे निजात दिलाने की मांग की है।

Related Articles