[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अपना घर आश्रम में प्रभुजनों को कराया भोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

अपना घर आश्रम में प्रभुजनों को कराया भोजन

अपना घर आश्रम में प्रभुजनों को कराया भोजन

रतनगढ़ : शहर से करीब चार किलोमीटर दूर स्थित अपना घर आश्रम बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के लिए सहारा बना हुआ है। आश्रम में प्रभुजनों को भोजन, नाश्ता, फल, चिकित्सा सुविधा और घर जैसा वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है।

पुरुषोत्तम मास के अवसर पर श्री बालाजी महिला सत्संग मंडली रिणी कुआं की संयोजिका संतोष सारस्वत ने शनिवार रात आश्रम में निवास कर रहे प्रभुजनों को भोजन कराया। उन्होंने कहा कि बेसहारा मानव, पशु या पक्षियों को भोजन कराना भगवान को भोग लगाने के समान है।

भोजन से पहले उन्होंने सभी के कुशल मंगल की कामना करते हुए भगवान को भोग लगाया। आश्रम कर्मचारियों ने उनका आभार व्यक्त किया। आश्रम में बढ़ती प्रभुजनों की संख्या और जरूरतों को देखते हुए समाजसेवियों की ओर से निर्माण कार्य भी करवाए जा रहे हैं।

Related Articles