[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निराधनूं में निराश्रित गोवंश की प्यास बुझाने के लिए घरों के बाहर रखे पानी के टांके

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

निराधनूं में निराश्रित गोवंश की प्यास बुझाने के लिए घरों के बाहर रखे पानी के टांके

निराधनूं में निराश्रित गोवंश की प्यास बुझाने के लिए घरों के बाहर रखे पानी के टांके

निराधनूं : भीषण गर्मी में निराश्रित गोवंश की प्यास बुझाने के लिए ग्रामीणों ने सराहनीय पहल की है। गांव में लोगों ने अपने घरों के दरवाजों पर सीमेंट के टांके रखकर उनमें नियमित पानी भरने की व्यवस्था की है। ग्रामीण अपने स्तर पर इन टांकों में पानी भरवा रहे हैं, जिससे बेजुबान पशुओं को गर्मी में राहत मिल रही है। ग्रामीण करणी राम रेपसवाल ने कहा कि निराश्रित गोवंश की सेवा और देखभाल करना ही सच्ची मानवता है। ग्रामीणों की यह पहल चिलचिलाती धूप और पानी की कमी से जूझ रहे पशुओं के लिए मददगार साबित हो रही है।

Related Articles