नवाब कायम खां के 607 वां शहादत दिवस पर सामाजिक संस्थाओं द्वारा खिराज-ए-अकीदत पेश की
नवाब कायम खां के 607 वां शहादत दिवस पर सामाजिक संस्थाओं द्वारा खिराज-ए-अकीदत पेश की
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर उस्मानाबाद कॉलोनी स्थित मौलाना अब्दुल कलाम आजाद एजुकेशनल इंस्टीट्यूट परिसर में शहर की सामाजिक संस्थाओं द्वारा दादा नवाब कायम खां शहादत दिवस पर खिराजे-ए-अकीदत पेश की जिसमें इंटेलेक्चुअल मुस्लिम सोसायटी, मौलाना अबुल कलाम आजाद वेलफेयर सोसाइटी, युवा कायमखानी वेलफेयर सोसाइटी एवं इंसानियत एकता सेवा समिति के द्वारा संयुक्त रूप से दादा नवाब कायम खां के लिए दुआएं मगफीरत की गई। और फातिहाखानी करवाई गई ।
मुख्य वक्ताओं में शौकत खान रिटायर्ड एडिशनल कमिश्नर सेल टैक्स, अयूब खान रिटायर्ड एडिशनल एसपी,डॉ एफ एच गोरी सीनियर फिजिशियन, मुख्य वक्ताओं ने दादा कायम खा की जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कायमखानी समाज के प्रथम पुरुष नवाब दादा कायम खां का शहादत दिवस प्रतिवर्ष 14 जून को मनाया जाता है। चौहान वंश के वंशज नवाब कायम खां एक महान और न्यायप्रिय योद्धा थे। उनकी याद में इस दिन समाज द्वारा रक्तदान शिविर, समाज सेवा और सद्भावना के विभिन्न जनहित कार्य किए जाते हैं। यह दिवस कायमखानी कौम के शौर्य, अटूट देशभक्ति और गंगा-जमुनी तहजीब की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है।
इस अवसर पर कारी करामत अली उर्दू अदीब ने कुराने पाक की आयतें पढ़कर दुआ-एं-मगफीरत एवं खैराज-ए-अकीदत पेश कि इस अवसर पर संस्थाओं के सदस्य रिजवान खान दिलावरखानी, नूर मोहम्मद खान रिटायर्ड आबकारी अधिकारी, आरिफ खान प्रिंसिपल, मोहम्मद अली पठान पत्रकार, रहमान खान राणासर, मोहम्मद सदीक खान शिक्षाविद, रमजान खान दौलतखानी नवाकुर स्कूल, सलीम खां दिलावरखानी, रशिद खा मोयल शिक्षाविद, आवेश कुरैशी, हनीफ खा, इलियास खां झारिया, युसूफ खां, अनीश खान, अयूब खान,अकबर शेर खा सहजूसर, सुलेमान मनिहार, प्रताप खा, ताहिर हुसैन, युसूफ खा, महबूब खान नशवाण, नौशाद खान प्राप्त खान आदि उपस्थित रहे। संचालन मैनूदीन खान फ़तेहखानी ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2210449


