कायमखानी डे पर समिति द्वारा विभिन्न सेवा कार्य किए गए
कायमखानी डे पर समिति द्वारा विभिन्न सेवा कार्य किए गए
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर इंसानियत एकता सेवा समिति की तरफ से नवाब कायम खां के 607 वें शहादत दिवस ( कायमखानी डे ) पर विभिन्न सेवा कार्य किए गए। समिति संस्थापक करामत खान ने बताया कि नवाब कायम खां के 607 वें शहादत दिवस पर मो. रफीक राजगढ़िया व मो. इब्राहीम सोलंकी के सहयोग से राजकीय डीबी अस्पताल में सीमेंटेड बेंच लगाई गई, तथा फल वितरित किए गए।
इसके बाद नई सड़क स्थित स्टे रिलेक्सड फिजियोथेरेपी क्लिनिक में दुआ-ए-मगफिरत की मजलिस आयोजित की गई, जिसमें नवाब कायम खां को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजस्थान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव मुश्ताक खान ने नवाब कायम खां के जीवन के बारे में बताया। व्यवस्थापक इंजीनियर जाफर खान ने आभार जताया।
इस दौरान पीडीयू मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ रमाकांत वर्मा, राजकीय डीबी अस्पताल के उप अधीक्षक डॉ इदरीस खान, डॉ अमजद खान, डॉ मुरलीधर चौधरी, डॉ अखतर खान, एडवोकेट इदरीस खान, अध्यापक वसीम अली, अध्यापक आवेश कुरैशी, मोहम्मद अली पठान, नौशाद खान, हमीद खान, प्राप्त खान, महबूब खान, साजिद तुगलक, अयूब खान चायल, अयूब खान गौड़, सुलेमान मनीहार, विनोद खारड़िया, जाकिर खान, अबरार खान, सोयल खान, रेहान खान,अनस खान, माज़ खान आदि मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2210449


