[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा ने की जनसुनवाई, समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा ने की जनसुनवाई, समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा ने की जनसुनवाई, समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

रतनगढ़ : विधायक पूसाराम गोदारा ने शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय स्थित विधायक आवास पर जनसुनवाई आयोजित की। इसमें विधानसभा क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।

जनसुनवाई में पेयजल व्यवस्था, बिजली आपूर्ति व वोल्टेज सुधार, सड़कों की मरम्मत, उपस्वास्थ्य केंद्रों में रिक्त पदों को भरने, चिकित्सा-शिक्षा और नगरपालिका से जुड़े मुद्दे विधायक के सामने रखे गए। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान ग्राम मोलीसर छोटा के ग्रामीणों ने पुरानी व क्षतिग्रस्त पाइप लाइन के कारण पेयजल समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने नई पाइप लाइन लगाने और जर्जर विद्युत पोल बदलने की मांग की। विधायक ने मौके से अधिकारियों से बात कर जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में अरविंद चाकलान, दलीप बिस्सू, रामप्रताप बिजारणियां, पोकर राम श्योराण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व कस्बेवासी मौजूद रहे।

Related Articles