[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी:ISI हैंडलर के नाम से मिला ईमेल, परिसर तुरंत खाली कराया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी:ISI हैंडलर के नाम से मिला ईमेल, परिसर तुरंत खाली कराया

चूरू पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी:ISI हैंडलर के नाम से मिला ईमेल, परिसर तुरंत खाली कराया

चूरू : चूरू में मुख्य डाकघर स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मंगलवार दोपहर धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर डाकघर और पासपोर्ट सेवा केंद्र को तुरंत खाली करा लिया गया।

कोतवाली थानाधिकारी सुखराम चोटिया ने बताया कि पासपोर्ट सेवा केंद्र और डाकघर के कर्मचारियों को अंग्रेजी में एक ई-मेल प्राप्त हुआ था। इसमें खुद को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़ा बताते हुए पांच साइनाइड से भरे आईईडी (IED) ब्लास्ट करने की धमकी दी गई थी।

पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाया

ई-मेल में कुछ अंतरराष्ट्रीय मामलों का जिक्र करते हुए पासपोर्ट कार्यालय क्षेत्र को निशाना बनाने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही कोतवाली थानाधिकारी सुखराम चोटिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने खुफिया एजेंसी और बम निरोधक दस्ते को भी सतर्क कर दिया। आसपास के क्षेत्र की भी गहन तलाशी ली गई। हालांकि जांच में किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल, पुलिस ने ई-मेल के स्रोत की जांच शुरू कर दी है और साइबर टीम इसकी तकनीकी पड़ताल कर रही है। प्रशासन ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में बताते हुए आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। पासपोर्ट सेवा केंद्र कार्यालय के पर्यवेक्षक सरजीत कुमार चौहान ने बताया कि दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर एक धमकी भरा ई-मेल मिला था, जिसके बाद पूरे कार्यालय को खाली करवाया गया। उन्होंने पुष्टि की कि तलाशी में कुछ नहीं मिला।

Related Articles