[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विधायक श्रवण कुमार ने किया सिंघाना सीएचसी का औचक निरीक्षण, ट्रॉमा सेंटर व स्टाफ की कमी पर दिया समाधान का भरोसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

विधायक श्रवण कुमार ने किया सिंघाना सीएचसी का औचक निरीक्षण, ट्रॉमा सेंटर व स्टाफ की कमी पर दिया समाधान का भरोसा

विधायक श्रवण कुमार ने किया सिंघाना सीएचसी का औचक निरीक्षण, ट्रॉमा सेंटर व स्टाफ की कमी पर दिया समाधान का भरोसा

सिंघाना : विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर बी.डी. मेमोरियल ब्लड बैंक की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल होने पहुंचे सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंघाना का औचक निरीक्षण किया। विधायक ने नवनिर्मित अस्पताल भवन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों से अस्पताल की समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान स्टाफ की कमी, ट्रॉमा सेंटर की आवश्यकता, अस्पताल की चारदीवारी सहित अन्य समस्याएं विधायक के सामने रखी गईं।

विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने समस्याओं के शीघ्र समाधान और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। रक्तदान शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस जिला सचिव लक्की शर्मा ने की। इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी सिंघाना अध्यक्ष डी पी सैनी, ब्लॉक कांग्रेस सचिव नरेन्द्र शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस एस सी प्रकोष्ठ अध्यक्ष बाबूलाल कालोड़िया, उपाध्यक्ष विनोद मीणा, सुभाष मीणा, महासचिव रवि मीणा, सियाराम शर्मा, सरदार जी, रविन्द्र रॉकी, संजय, सुरेश जांगिड़, सुनील, जितेन्द्र, आनंद, सत्यवीर गजराज, राजू, रंजीत, हज़ारी लाल और संदीप कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles