खेतड़ी में मांगों को लेकर धरना 88वें दिन भी जारी, ग्रामीणों ने आंदोलन तेज करने का लिया संकल्प
खेतड़ी में मांगों को लेकर धरना 88वें दिन भी जारी, ग्रामीणों ने आंदोलन तेज करने का लिया संकल्प
खेतड़ी : क्षेत्रीय जनसेवा समिति के बैनर तले भोपालगढ़ के ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों का विभिन्न जनहित मांगों को लेकर चल रहा धरना रविवार को 88वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीण खेतड़ी ट्रस्ट द्वारा लगाए गए मुकदमों, सती माता आम रास्ते पर लगाए गए गेट को हटाने, अभ्यारण्य से आने वाले जंगली जानवरों से मारे गए पालतू पशुओं का उचित मुआवजा दिलाने सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
धरने की अध्यक्षता गजेंद्र पारीक ने की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की।
धरना स्थल पर ग्रामीणों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए आंदोलन जारी रखने और इसे मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान गोकुलचंद सैनी, सीताराम कुमावत, नवल किशोर पारीक, रोहिताश सैनी, भूपेंद्र सिंह सोढा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2210164


