[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ददरेवा में आयोजित समारोह में शामिल हुआ बिसाऊ के कायमखानी समुदाय का प्रतिनिधिमंडल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

ददरेवा में आयोजित समारोह में शामिल हुआ बिसाऊ के कायमखानी समुदाय का प्रतिनिधिमंडल

ददरेवा में आयोजित समारोह में शामिल हुआ बिसाऊ के कायमखानी समुदाय का प्रतिनिधिमंडल

बिसाऊ : दादा कायम खां स्मृति अनुसंधान एवं विकास संस्था जयपुर की ओर से ददरेवा (राजगढ़) स्थित निशान-ए-कायम में आयोजित दुआ-ए-मगफिरत एवं सम्मान समारोह में बिसाऊ के कायमखानी समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया। इस दौरान दादा हजरत नवाब कायम खां को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।

समारोह में बिसाऊ निवासी एवं औरंगाबाद प्रवासी असलम खां को सामुदायिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए माला, साफा पहनाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में राजस्थानभर से बड़ी संख्या में कायमखानी समाज के लोग शामिल हुए। बिसाऊ से बशीर खां, असलम खां औरंगाबाद, अनवर खां, खान मोहम्मद, नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट मोहम्मद अयूब खां, सफी मोहम्मद टीटीई, इंतजार खां, अशफाक अली व्याख्याता, आबिद अली व्याख्याता, नदीम खान महनसर, कय्यूम खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles