[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ में दादा नवाब कायम खां के शहादत दिवस पर अग्निवीर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिसाऊ में दादा नवाब कायम खां के शहादत दिवस पर अग्निवीर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

बिसाऊ में दादा नवाब कायम खां के शहादत दिवस पर अग्निवीर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : दादा नवाब कायम खां के 607वें शहादत दिवस के अवसर पर बिसाऊ में “अग्निवीर प्रतिभा सम्मान समारोह” आयोजित किया गया। दरगाह कमेटी हजरत अंतरशाह दुर्वेश कलंदरी के तत्वावधान में अस्थाना हजरत कलंदरी दरगाह परिसर में हुए कार्यक्रम में बीकानेर आर्मी अग्निवीर भर्ती में चयनित कायमखानी समाज के 10 युवाओं का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन मुस्लिम कौम के सदर बिसाऊ एवं कायमखानी महासभा जयपुर संभाग अध्यक्ष हाजी पीर निसार अहमद कलंदरी के नेतृत्व में हुआ। चयनित युवाओं को माला पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

हाजी पीर निसार अहमद कलंदरी ने कहा कि युवाओं की सफलता समाज और क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि कोच सालिम खान, आसिफ खान और पत्रकार लतीफ खान के मार्गदर्शन से युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल रही है।

समारोह में सेना भर्ती की तैयारी करवाने वाले कोच सालिम खान, आसिफ खान और पत्रकार लतीफ खान का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कायमखानी महासभा के पदाधिकारी, सर्वसमाज के लोग, युवा और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। मंच संचालन मास्टर इंतजार खान और युसुफ खान ने किया।

Related Articles