माउंट आबू में आयोजित कमिश्नर बेसिक कोर्स में चूरू जिले के कमिश्नरों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
माउंट आबू में आयोजित कमिश्नर बेसिक कोर्स में चूरू जिले के कमिश्नरों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
सुजानगढ़ : राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड राज्य मुख्यालय के तत्वावधान में माउंट आबू में दिनांक 8 जून से 12 जून 2026 तक आयोजित कमिश्नर बेसिक कोर्स में चूरू जिले के स्काउट-गाइड पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया।
सी.ओ.स्काउट महिपाल सिंह तंवर ने बताया कि प्रशिक्षण में चूरू जिले से रणवीर सिंह महरिया, प्रधानाचार्य रा.पीसी.बी.उ.मा. विद्यालय, सूजानगढ, नरोत्तम सिंह, प्रधानाचार्य रा.उ.मा.विद्यालय गुडावड़ी, विक्रम सिंह डोकवाल, प्रधानाचार्य रा.उ.मा.विद्यालय देवाणी, केसरी सिंह राजपूत प्रधानाचार्य रा.उ.मा.विद्यालय, गोपालपुरा (सहायक जिला कमिश्नर, सुजानगढ़), ओमनाथ सिद्ध, रा.उ.मा.विद्यालय ईयारा, मदनलाल पिलानिया, प्रधानाचार्य रा.उ.मा.विद्यालय उङवाला, सुभाष चंद्र प्रधानाचार्य महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बैरासर (सहायक जिला कमिश्नर, बीदासर), यमुना शर्मा प्रधानाचार्या महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साण्डवा (सहायक जिला कमिश्नर गाइड बीदासर) तथा इंदिरा (सहायक कमिश्नर गाइड राजगढ़) ने भाग लिया।
पांच दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को स्काउट-गाइड संगठन की कार्यप्रणाली, नेतृत्व विकास, युवा कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन, प्रशिक्षण प्रबंधन, संगठन विस्तार एवं सेवा गतिविधियों के विभिन्न पहलुओं का व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रतिभागियों ने अपने-अपने स्थानीय संघों में स्काउट-गाइड गतिविधियों को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने का संकल्प लिया। सी ओ स्काउट महिपाल सिंह तंवर एवं सी ओ गाइड सुभिता महला ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी कमिश्नरों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव एवं प्रशिक्षण का लाभ जिले में स्काउट-गाइड आंदोलन के विकास में मिलेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2210423


