होली स्नेह मिलन को लेकर सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के राजपूत समाज की बैठक आयोजित
होली स्नेह मिलन को लेकर सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के राजपूत समाज की बैठक आयोजित
सूरजगढ़ : सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के राजपूत समाज के गणमान्य लोगों की बैठक श्री राजपूत शिक्षा समिति के बैनर तले सूरजगढ़ चुंगी स्थित आरजे 18 होटल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एडवोकेट सुरेंद्र सिंह तंवर ने की।
निवर्तमान पार्षद नरेंद्र सिंह शेखावत और एडवोकेट शिवराज सिंह राठौड़ ने बताया कि आगामी 15 मार्च रविवार को सुबह 10:30 बजे केडिया धर्मशाला, पुराना बस स्टैंड सूरजगढ़ में होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया जाएगा तथा समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की जाएगी।
एडवोकेट सुरेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं तथा जनप्रतिनिधियों को भी कार्यक्रम की सूचना दी जा रही है।
होली स्नेह मिलन समारोह में राजीव सिंह शेखावत (पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश समिति सदस्य), रतन सिंह तंवर (जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा), डॉ. वीरपाल सिंह शेखावत (जिला महामंत्री), भूपेंद्र सिंह शेखावत (जिला उपाध्यक्ष) अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
बैठक में ठेकेदार रणजीत सिंह शेखावत, डॉ. जोगेंद्र सिंह शेखावत, मनजीत सिंह तंवर, राजेंद्र सिंह शेखावत, अजीत सिंह शेखावत, प्रभु सिंह, मनोहर सिंह सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2129607


