[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आवारा कुत्ते के काटने से 12 लोग घायल:रींगस के डाकवालो का मौहल्ला में आतंक, दो बच्चे भी शामिल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

आवारा कुत्ते के काटने से 12 लोग घायल:रींगस के डाकवालो का मौहल्ला में आतंक, दो बच्चे भी शामिल

आवारा कुत्ते के काटने से 12 लोग घायल:रींगस के डाकवालो का मौहल्ला में आतंक, दो बच्चे भी शामिल

रींगस : रींगस के डाकवालो का मौहल्ला, वार्ड नंबर 21 में रविवार देर शाम एक आवारा कुत्ते ने 12 लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए राजकीय उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, वार्ड 21 के डाकवालो का मौहल्ले में पिछले कई दिनों से आवारा कुत्तों का उपद्रव चल रहा था। रविवार को इसी कुत्ते ने एक के बाद एक 12 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर पालिका कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई।

आवारा कुत्ते ने 12 लोगों को काटकर घायल कर दिया
आवारा कुत्ते ने 12 लोगों को काटकर घायल कर दिया

सूचना मिलते ही मौके पर टीम भेजी

नगर पालिका के एसआई मुकेश कुमार कुमावत ने बताया- सूचना मिलते ही मौके पर टीम भेजी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही कुत्ते को पकड़ लिया जाएगा। इसके लिए श्रीमाधोपुर से भी कुत्ता पकड़ने वाली टीम को बुलाया गया है।

इस घटना के बाद अनेक वार्डों में अभिभावक अपने बच्चों को बाहर खेलने से रोक रहे हैं। स्थानीय लोग आवारा कुत्ते की तलाश कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में सतर्कता का माहौल है।

कुत्ते के हमले में घायल हुए लोगों में रामबाबू डाकवाला, महेश डाकवाला, कार्तिक, देशस्थ, घूडसिंह, चंदा, ईशिका, पिरुष काबरा और रुद्र सहित कुल 12 व्यक्ति शामिल हैं। सभी घायलों का राजकीय अस्पताल में उपचार जारी है।

Related Articles