[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में 30 मिनट बारिश:निचले इलाकों में जलभराव, रास्ते हुए जलमग्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में 30 मिनट बारिश:निचले इलाकों में जलभराव, रास्ते हुए जलमग्न

लक्ष्मणगढ़ में 30 मिनट बारिश:निचले इलाकों में जलभराव, रास्ते हुए जलमग्न

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ शहर मुख्यालय पर रविवार शाम करीब 30 मिनट तक हुई तेज बारिश ने नगर पालिका की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी। बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं नगर के कई हिस्सों में जलभराव होने से जनजीवन प्रभावित हो गया।

बारिश के दौरान जिला अस्पताल, उपखंड कार्यालय परिसर, मोदी लिंक रोड, तोदी कुई क्षेत्र सहित कई निचले इलाकों में पानी भर गया। सड़कों पर जलभराव होने से पैदल राहगीरों और दुपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर लोगों के घरों के बाहर और बरामदों तक पानी पहुंच गया, जिससे आवागमन बाधित हो गया।

गलियों में बारिश का पानी भर गया।
गलियों में बारिश का पानी भर गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका मानसून से पहले तैयारियों के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन मात्र आधे घंटे की बारिश में ही शहर के हालात बिगड़ गए। लोगों का आरोप है कि कई बड़े नालों की समय पर सफाई नहीं होने से जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जिसके कारण बारिश का पानी सड़कों और गलियों में भर रहा है।

वार्ड नंबर 10 निवासी मधु सोनी ने बताया कि इतनी हल्की बारिश में ही पूरी गली पानी से भर गई। उनके घर के सामने भी पानी जमा हो गया, जिससे परिवार के लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने समय रहते नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि मानसून के दौरान परेशानी और न बढ़े।

Related Articles