बुहाना पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई:एक आरोपी गिरफ्तार; 9 कार्टन देशी शराब, 4 पेटी बीयर जब्त
बुहाना पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई:एक आरोपी गिरफ्तार; 9 कार्टन देशी शराब, 4 पेटी बीयर जब्त
बुहाना : बुहाना पुलिस ने हरियाणा सीमा से सटे पचेरी क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने भारी मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई।
थानाधिकारी बिमला बुडानिया के नेतृत्व में गठित टीम को सूचना मिली थी कि ग्राम कुहाड़वास की रोही में कुहाड़वास से सतनाली जाने वाली सड़क पर एक टीनशेड के खोखे में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां एक व्यक्ति टीनशेड के खोखे में बैठा मिला और बड़ी मात्रा में शराब रखी हुई थी।
पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान विकास मान (30 वर्ष), पुत्र धर्मपाल, निवासी भिर्र, थाना बुहाना के रूप में बताई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह सेल्समैन है और पचेरी थाना क्षेत्र के सोहली निवासी विनोद के कहने पर शराब बेच रहा था। आरोपी शराब बिक्री का कोई वैध लाइसेंस या अनुज्ञापत्र प्रस्तुत नहीं कर सका।
40 तरह की ब्रांड बरामद
पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से 9 कार्टन देशी शराब, 4 पेटी बीयर, 10 बोतल हीर-रांझा देशी शराब व व्हाईटलैस व्हिस्की, 52 बोतल विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब, 118 अद्दे और 195 पव्वे राजस्थान निर्मित विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब जब्त की। बरामद शराब करीब 40 विभिन्न ब्रांडों की बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी विकास को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस पचेरी कलां थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर विनोद निवासी सोहली की तलाश कर रही है। इस अवैध कारोबार में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी बिमला बुडानिया, सहायक उपनिरीक्षक नरेश कुमार, हेड कांस्टेबल संजय कुमार, कांस्टेबल प्रकाश और चालक कांस्टेबल बलकेश शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब कारोबार और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2210563


