सरदारशहर के अजीतसर में अवैध शराब ब्रांच हटाने की मांग:ग्रामीणों ने एसडीएम-थानाधिकारी को ज्ञापन सौंपा; आंदोलन की चेतावनी दी
सरदारशहर के अजीतसर में अवैध शराब ब्रांच हटाने की मांग:ग्रामीणों ने एसडीएम-थानाधिकारी को ज्ञापन सौंपा; आंदोलन की चेतावनी दी
सरदारशहर : सरदारशहर के अजीतसर गांव में आबादी क्षेत्र में संचालित अवैध शराब की ब्रांच हटाने की मांग तेज हो गई है। शनिवार को ग्राम पंचायत अजीतसर के ग्रामीणों ने एसडीएम और थानाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।
ग्रामीण बोले-दो जगहों पर अवैध ब्रांच संचालित
ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि गांव के बीच में भैराराम देहडू और भंवलाल देहडू द्वारा दो स्थानों पर अवैध रूप से शराब की ब्रांच संचालित की जा रही हैं। इनकी मूल शाखा राणासर बीकान में बताई जा रही है।
आए दिन क्षेत्र में विवाद और मारपीट की हो रहीं घटनाएं
आबादी क्षेत्र में अवैध रूप से शराब की ब्रांच चलने के कारण गांव में लगातार विवाद और मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जहां शराब की ब्रांच संचालित हो रही है, उसके निकट ही राजकीय विद्यालय और धार्मिक स्थल स्थित हैं।
ऐसे में यहां शराब का ठेका होने से धार्मिक आस्था को ठेस पहुंच रही है और छात्र-छात्राओं तथा महिलाओं को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा, यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है और शराब के नशे में लोग राहगीरों के साथ अभद्रता व गाली-गलौज करते हैं, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है।
इस संबंध में सरदारशहर एसडीएम और थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा दिए गए ज्ञापन की सूचना आबकारी विभाग के उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी, ताकि मामले में उचित कार्रवाई की जा सके।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो समस्त ग्रामवासी उदयपुर स्थित आबकारी आयुक्त का पुतला दहन कर उग्र प्रदर्शन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ये रहे मौजूद
इस दौरान रूकमानंद सारण, सुरेंद्र देहडू, ताराचंद देहडू, मेघाराम जाखड़, हरिराम जाखड़, मनीराम बुड़िया, राजू पहलवान, मांगीलाल बुड़िया, रामस्वरूप बुड़िया, रामेश्वरलाल बुड़िया, रामलाल जाखड़, गणेशाराम जाखड़, सुनील सैनी, तिलोकाराम देहडू, मूलचंद देहडू, हजारीमल देहडू, लूणाराम जाखड़, महावीर जाखड़, बजरंगलाल जाखड़, मनीराम देहडू, मनीराम जाखड़, इंद्राज भाम्भू, सीताराम देहडू, शिशपाल जाखड़, हड़मानारा जाखड़ सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2054289

