[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विद्यालय को शिक्षण सामग्री और माइक भेंट:139 विद्यार्थियों को मिली 488 कॉपियां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विद्यालय को शिक्षण सामग्री और माइक भेंट:139 विद्यार्थियों को मिली 488 कॉपियां

विद्यालय को शिक्षण सामग्री और माइक भेंट:139 विद्यार्थियों को मिली 488 कॉपियां

चूरू : चूरू के जैतासर गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सुप्रीम फाउंडेशन, जसवंतगढ़ की ओर से शिक्षण सामग्री वितरित की गई। फाउंडेशन ने कक्षा कक्षों के लिए चार कॉलर माइक और प्राथमिक कक्षाओं के 139 विद्यार्थियों को कुल 488 कॉपियाँ भेंट कीं।

इस अवसर पर विद्यालय के संस्था प्रधान केशरदेव सैनी ने सुप्रीम फाउंडेशन के इस कार्य की सराहना की। उन्होंने फाउंडेशन के मुख्य ट्रस्टी महावीरप्रसाद तापड़िया, मुख्य समन्वयक श्यामबाबू शर्मा, कोर्डिनेटर मनोजकुमार सोलंकी, जयसिंह और कृष्णकांत शर्मा का आभार व्यक्त किया।

संस्था प्रधान सैनी ने बताया कि क्षेत्र के प्रसिद्ध भामाशाह बजरंगलाल तापड़िया ने शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। सुप्रीम फाउंडेशन नियमित रूप से विभिन्न सरकारी विद्यालयों में शिक्षा के उन्नयन के लिए भौतिक संसाधन उपलब्ध कराता है।

कार्यक्रम में कोर्डिनेटर मनोज कुमार सोलंकी, स्वयंसेवक राजेंद्र कुमार गर्ग, राजेंद्र कुमार देवल, दिनेश शर्मा, कविता सामौर, सुभाषचंद्र पुनिया, सुभाषचंद्र यादव, संदीप सांगवान, रेणु यादव, ममता तिरथिया और राजेश लोहिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शंकर लाल सारस्वत ने किया।

Related Articles