[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अवैध संबंधों के शक में पत्नी का मर्डर किया:ट्रेन के सामने नहीं आ सका तो चाकू से खुद के कट लगाए,3 साल पहले हुई थी लव मैरिज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

अवैध संबंधों के शक में पत्नी का मर्डर किया:ट्रेन के सामने नहीं आ सका तो चाकू से खुद के कट लगाए,3 साल पहले हुई थी लव मैरिज

अवैध संबंधों के शक में पत्नी का मर्डर किया:ट्रेन के सामने नहीं आ सका तो चाकू से खुद के कट लगाए,3 साल पहले हुई थी लव मैरिज

रानोली : सीकर के रानोली थाना इलाके में शुक्रवार सुबह गोरिया रेलवे अंडरपास के पास महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पति ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी का मर्डर किया था। दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

SHO रामलाल ने बताया कि मामले में आरोपी अजय मेघवाल(25) पुत्र खेमचंद निवासी परसरामपुरा और उसके सहयोगी दीपक कुमार शर्मा (21) पुत्र विजय कुमार शर्मा निवासी परसरामपुरा को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल शुक्रवार सुबह परसरामपुरा निवासी ममता का शव रेलवे अंडरपास के पास मिला था।

ममता का शव गोरिया में रेलवे अंडरपास के पास मिला था।
ममता का शव गोरिया में रेलवे अंडरपास के पास मिला था।

मामले में ममता के चाचा रामचंद्र कुमावत ने रिपोर्ट दी – 2022 में अजय मेघवाल ने भतीजी ममता के साथ लव मैरिज की। इस संबंध में उन्होंने नवलगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। लव मैरिज होने के बाद ममता उनके यहां पर नहीं रही। वह अजय के साथ ही रहती थी। वर्तमान में यह लोग जयपुर में रह रहे थे। कुछ दिन पहले ममता ने घरवालों को बताया था कि अजय उसके साथ मारपीट करता है। इसके बाद उन्हें पता चला कि उनकी भतीजी ममता की अजय ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी और फिर शव को रेलवे अंडरपास के पास पटक दिया।

पुलिस के अनुसार ममता और अजय दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। 2022 में लव मैरिज करने के बाद पहले तो करीब 2 साल तक दोनों सीकर में रहे। इसके बाद वह जयपुर में किराए के मकान पर रहने लगे। अजय वेल्डिंग का काम करता था। इधर ममता ने भी जयपुर में रहते हुए किसी प्राइवेट नौकरी में कॉलिंग का काम करना शुरू कर दिया।

ऐसे में अजय को शक होने लगा कि उसकी पत्नी ममता का कहीं और अवैध संबंध है। इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार तकरार भी हुई। परेशान होकर ममता ने नौकरी छोड़ दी। लेकिन इसके बावजूद अजय लगातार उस पर शक करता रहा।

उसने अपनी पत्नी ममता को करने की प्लानिंग की। इसी के तहत अपने गांव के युवक दीपक को गाड़ी लेकर जयपुर बुलाया। इसके बाद जयपुर से अपनी पत्नी ममता के साथ उस गाड़ी में रवाना हो गया। रास्ते में उसने ममता को किसी चीज में मिलाकर नींद की गोली दे दी। नींद की गोली का ममता पर कोई भी असर नहीं हुआ।

ऐसे में अजय ने दुपट्टे से अपनी पत्नी का गला घोंटकर अपनी पत्नी का मर्डर कर दिया। इसके बाद रेलवे अंडरपास के नजदीक अपनी पत्नी के शव को डाल दिया और दोस्त दीपक को गाड़ी लेकर वहां से रवाना कर दिया। अजय को डर था कि वह पकड़ा जा सकता है। इसलिए पहले तो उसने नजदीकी रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटने का मन बनाया। वह रेलवे पटरियों की तरफ जाने लगा। वहां पर फेंसिंग होने की वजह से वह वापस आ गया।

इसके बाद अपने पास रखे चाकू से खुद के हाथ और गले पर कट लगाना शुरू कर दिया। जब जख्मी होने के बाद दर्द होना शुरू हुआ तो उसने खुद ही 108 एंबुलेंस और कंट्रोल रूम पर कॉल किया। और कहा कि उसका एक्सीडेंट हुआ है। जब एंबुलेंस मौके पर पहुंची तो उन्हें मामला अलग लगा। इसके बाद एंबुलेंस स्टाफ ने पुलिस को मामले से अवगत करवाया। इसके बाद महिला का शव पास पड़ा मिला। पूरे वारदात के खुलासे में रानोली पुलिस थाने के कांस्टेबल चंद्रभान की विशेष भूमिका रही।

Related Articles