[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कमला एकादशी पर गौशाला में हुआ गौ-दान, भामाशाह परिवार ने पेश की मिसाल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

कमला एकादशी पर गौशाला में हुआ गौ-दान, भामाशाह परिवार ने पेश की मिसाल

कमला एकादशी पर गौशाला में हुआ गौ-दान, भामाशाह परिवार ने पेश की मिसाल

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : कमला एकादशी के पावन अवसर पर कस्बे में गौसेवा और धार्मिक आस्था का प्रेरणादायी उदाहरण देखने को मिला। प्रसिद्ध भामाशाह एवं गौभक्त जगदीश कसेरा के परिवार ने गौशाला परिसर में विधि-विधान के साथ गौ-दान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। परिवार की ओर से लक्ष्मी देवी पत्नी विपुल (मुंबई) एवं अनीता देवी पत्नी जितेंद्र (लखनऊ) ने गौशाला पहुंचकर गौ-दान किया तथा गौमाता की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना की।

गौशाला समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि भारतीय संस्कृति में गौसेवा और गौ-दान का विशेष महत्व है। कमला एकादशी पर किया गया गौ-दान अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। उन्होंने परिवार की सेवा भावना और धार्मिक आस्था की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में गौभक्त और श्रद्धालु मौजूद रहे तथा पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

Related Articles