लाइनमैन दिवस पर दो कर्मचारियों का सम्मान:विपरीत परिस्थितियों में भी देते हैं सेवा, सुरक्षा नियमों के पालन का लिया संकल्प
लाइनमैन दिवस पर दो कर्मचारियों का सम्मान:विपरीत परिस्थितियों में भी देते हैं सेवा, सुरक्षा नियमों के पालन का लिया संकल्प
रानौली : अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता कार्यालय पलसाना में शनिवार को लाइनमैन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले दो कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह आयोजन बिजलीकर्मियों के समर्पण और सेवाभाव को सम्मान देने के लिए किया गया, जो त्योहारों और छुट्टियों में भी आपातकालीन सेवाओं के लिए तैनात रहते हैं।
कार्यक्रम में बताया गया कि लाइनमैन कर्मचारी आंधी, बारिश, कड़ाके की सर्दी और भीषण गर्मी जैसी विपरीत परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा और साहस के साथ विद्युत आपूर्ति को सुचारू बनाए रखते हैं। उनके प्रयासों से ही गांवों, शहरों और खेतों तक बिजली पहुंचती है, जिससे आमजन का दैनिक जीवन सुचारू रूप से चलता है।
सहायक अभियंता लालचंद बैरवा ने इस अवसर पर कहा कि बिजली अब जीवन की मूलभूत आवश्यकता बन चुकी है। कर्मचारियों की मेहनत से ही घरों में रोशनी होती है, किसानों के खेतों में सिंचाई संभव होती है और उद्योग-धंधों को गति मिलती है। उन्होंने आमजन से अपील की कि बिजली बाधित होने पर संयम बनाए रखें और विभागीय कर्मचारियों का सहयोग करें।
कार्यक्रम में फील्ड कार्य के दौरान सुरक्षा को सर्वोपरि बताया गया। कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर पन्नालाल (सहायक प्रथम/लाइनमैन) और धर्मेंद्र यादव (तकनीशियन द्वितीय/लाइनमैन) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी कर्मचारियों ने विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित कार्य प्रणाली अपनाने की शपथ ली। इस अवसर पर कनिष्ठ अभियंता महेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता सुशील चौधरी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी रिछपाल सिंह बेनीवाल सहित कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2054289

